[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहरामगुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तारशिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरणआंदोलन की पाठशाला बनते शिक्षण संस्थान! क्या भारत में शैक्षिक लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है?झाझा के रविकिशन ने लखीसराय में उड़ाया गर्दा, उम्र महज 11 साल लेकिन क्रिकेट खेलता है बबाल।जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….‘लाल गाड़ी’ की धुआंधार चेकिंग: 241 बेटिकट यात्रियों से वसूले 2 लाख से अधिक रुपयेएनसीसी विद्यार्थियों को एसएसबी ने दी कार्य एवं दायित्वों की जानकारीकुरकुट्टा गांव से 55 वर्षीय व्यक्ति लापता, परिजनों ने लगाई खोजबीन की गुहारचकिया निर्भय दास हनुमान मंदिर में गूंजेगी हनुमान जी की महिमा
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

नितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाई

नितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाई

मोतिहारी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मंगलवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार संभालने के बाद देशभर में बधाइयों का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

इसी कड़ी में भारत के चर्चित इंटरनेशनल लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने नितिन नबीन की नए पद पर नियुक्ति की खुशी में 3 घंटों के कठिन परिश्रम के बाद केवल 3 सेमी लंबे पीपल के हरे पत्तों पर उनकी शानदार तस्वीर बनाकर बेहद ही रचनात्मक अंदाज में बधाई पेश की है। इस अनोखे कला रूप ने सोशल मीडिया पर सुर्खियाँ बटोरी हैं और मधुरेंद्र के इस समर्पण को राजनीतिक और कला प्रेमियों ने खूब सराहा है।

इंटरनेशनल लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब 3 घंटे की कड़ी मेहनत से मात्र 3 सेंटीमीटर आकार के पीपल के पत्ते पर यह कलाकृति तैयार की है। यह बारीक और दुर्लभ कला लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

मधुरेंद्र कुमार की यह अनूठी कलाकृति सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग उनकी कला की जमकर सराहना कर रहे हैं। कला के माध्यम से दी गई यह बधाई स्थानीय ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गई है।

Check Also
Close