
मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदी
रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
(रोहतास) जे पी के इंटर कॉलेज बभनौल के सचिव डॉ प्रकाश चतुर्वेदी ने मां सरस्वती की महिमा पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि मां सरस्वती केवल विद्या की देवी ही नहीं, बल्कि विवेक, संस्कार और सृजनशीलता की प्रतीक हैं। उनकी उपासना से जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलता है और व्यक्ति सही मार्ग का चयन कर पाता है।
उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा हमें अध्ययन, अनुशासन और सदाचार के महत्व को समझने की प्रेरणा देती है। समाज के हर वर्ग, विशेषकर छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वे मां सरस्वती के आदर्शों को अपनाकर शिक्षा को अपने जीवन का आधार बनाएं।
अंत में उन्होंने बसंत पंचमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए समाज में शांति, सद्भाव और प्रगति की कामना की।




















