[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
खेलपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

ढाका उच्च विद्यालय के खेल मैदान में प्रशासन एलेवन बनाम पत्रकार एलेवन फैंसी क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन

ढाका उच्च विद्यालय के खेल मैदान में प्रशासन एलेवन बनाम पत्रकार एलेवन फैंसी क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन

रिपोर्ट सुजीत कुमार

मोतिहारी: (सिकरहना) ढाका उच्च विद्यालय के खेल ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को प्रशासन एलेवन बनाम पत्रकार एलेवन फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ।

प्रशासन टीम के कप्तान के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी साकेत कुमार तथा पत्रकार टीम के कप्तान के रूप में वरिष्ठ पत्रकार राजकिशोर गिरि के नेतृत्व में मैच खेला गया।

12 ओवर के मैच में टॉस जीतने के बाद खेलने उतरी प्रशासन टीम ने 156 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में खेलने उतरी पत्रकार टीम ने बिना विकेट गंवाए 12 ओवर में मात्र 115 रन ही बना पायी।

मैच में प्रशासन की टीम विजयी रही, मैन ऑफ द मैच का खिताब सरकारी कर्मी संजय कुमार व बेस्ट बॉलर का पुरस्कार धर्मेंद्र कुमार को दिया गया।

विजेता टीम का कप कप्तान एसडीओ साकेत कुमार ने तथा उपविजेता टीम का कप पत्रकार टीम के कप्तान राजकिशोर गिरि ने प्राप्त किया।

मौके पर ढाका बीडीओ डॉ. इस्माइल अंसारी, अनुमंडल सहायक निर्वाचन पदाधिकारी विवेक यादव, ढाका थाना अध्यक्ष राजरूप राय, भारतमाला सड़क परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य पदाधिकारी व पत्रकार पत्रकार लोग मौजूद थे।

Check Also
Close