[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
जमुईबिहारराज्य

विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसन

विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसन

तीसरे दिन बिगड़ी हालत, पूर्व विधान पार्षद ने तुड़वाया अनशन

पूर्व विधान पार्षद की पहल पर अनशनकारियों ने समाप्त किया अनशन

 जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

जमुई: किसानों को यूरिया एवं डीएपी देने में हो रही कालाबाजारी , राशन वितरण में कटौती , बीड़ी मजदूरों को कम मजदूरी देने , नगरी मीरबीघा गांव में जल जमाव की समस्या का समाधान करने , मनरेगा योजना में हो रही गड़बड़ी की जांच तथा तीनघरा गांव में सड़क निर्माण कंपनी के ठेकेदार द्वारा ग्रामीण पर फर्जी एससी एसटी एक्ट का दर्ज केस करने को वापस लेने तथा आंगनवाड़ी में मीनू के अनुसार मध्यान भोजन नहीं देने की मांग को लेकर तीन दिनों से आमरन अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता दशरथ वर्मा एवं सुरेश वर्मा का अनशन गुरुवार को तीसरे दिन शाम 5:00 बजे के करीब पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद की पहल पर समाप्त कर दिया गया है ।

पूर्व विधान पार्षद एवं अंचलाधिकारी राज किशोर साह ने दोनों अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया । इस दौरान पूर्व विधान पार्षद ने अंचलाधिकारी को कहा कि इन लोगों की सभी मांगे वाजिब है ।

जिसे जल्द से जल्द समाधान किया जाए , अगर इनकी मांग का समाधान अविलंब नहीं हुआ तो वह भी इस मामले को लेकर अनशनकारियों के साथ अनशन पर बैठेंगे । अंचलाधिकारी ने अनशनकारियों को आश्वासन दिया कि आप लोगों की जो मांगे हैं उस पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई की जाएगी ।

साथ ही इसके लिए सम्बंधित विभागों से बातचीत की जाएगी । इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भी मौजूद थे । इससे पहले गुरुवार की सुबह दोनों अनशनकारियों की हालत बिगड़ गई थी ।

जिसके बाद रेफरल अस्पताल से मेडिकल टीम लगातार दोनों अनशनकारियों के स्वास्थ्य पर निगरानी रख रही थी । दोपहर बाद दोनों अनशनकारियों को स्लाइन भी लगाई गई थी ।

इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने दोनों अनशनकारियों को समझा बूझकर उनका अनशन समाप्त कराया । इस अवसर पर बिंदेश्वरी वर्मा , राजेश पांडे , अनिल शाह पंकज राय आदि मौजूद थे ।

Check Also
Close