
बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट
शुक्रवार की अहले सुबह बटिया थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चकाई की ओर से आ रही एक पिक अप वाहन संख्या बी० आर० 46 जी० 9726 से ऑफीसर च्वाइस कंपनी की तकरीबन 486 लिटर विदेशी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है।
बटिया थाना अध्यक्ष श्रीमती सुजाता कुमारी ने बताया कि पुलिस कप्तान जमुई को गुप्त सूचना मिली थी कि चकाई की ओर से भारी मात्रा में विदेशी शराब का खैप बटिया के रास्ते गुजरने वाली है । उनके निर्देश पर बटिया थाना की पुलिस ने सोनो चकाई मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया ।

तभी अचानक चकाई की ओर से आ रही एक पिक अप वाहन के चालक ने पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान को देख भागने का प्रयास किया । जिसे जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया और वाहन की जांच की । जांच करने पर वाहन से ऑफीसर च्वाइस कंपनी की 2700 पाकेट मे कुल 486 लिटर विदेशी शराब बरामद की गई है ।
उन्होंने बताया कि बरामद शराब के साथ पिक अप वाहन को भी जप्त कर लिया गया है । साथ ही शराब का खैप लेकर जा रहे पिक अप चालक जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर गांव निवासी निवास कुमार को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।




















