[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पचपकड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब सेवन व पुराने मामलों में 10 अभियुक्त गिरफ्तारचकिया एबीएसए खंड शिक्षा अधिकारी कि लापरवाही हदनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलसिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहरामगुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तारशिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरणआंदोलन की पाठशाला बनते शिक्षण संस्थान! क्या भारत में शैक्षिक लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है?झाझा के रविकिशन ने लखीसराय में उड़ाया गर्दा, उम्र महज 11 साल लेकिन क्रिकेट खेलता है बबाल।जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….
बिहारराज्यसीतामढ़ी

जनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजित

जनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजित

सीतामढ़ी जिले में जन समस्याओं के त्वरित समाधान एवं पारदर्शिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनता दरबार कार्यक्रम को नए स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है।

इसके तहत प्रखंड, अंचल, अनुमंडल तथा जिला स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे तौर पर जोड़े जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में लगभग 96 परिवादी उपस्थित हुए।उपस्थित परिवादियों ने अपने आवेदन के माध्यम से विभिन्न समस्याएं रखीं। प्राप्त आवेदनों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विधिसम्मत एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनता दरबार में भूमि विवाद, अर्जित भूमि मुआवजा भुगतान, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, विकलांगता पेंशन, अतिक्रमण, वृद्धावस्था पेंशन, भूमि मापी, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, नल-जल, नाली निर्माण, विद्युत, एवं स्वास्थ्य संबंधी कुल विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई की गई तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

जनता दरबार के साथ-साथ आज जिलाधिकारी द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की 11मामलों पर सुनवाई की गई। सुनवाई के क्रम में थानाध्यक्ष बैरगनिया अनुपस्थित रहने एवं जांच प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं करने को लेकर उन पर 5000 रुपए का आर्थिक दंड लगाया गया।

Check Also
Close