[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
बिहारराज्यसीतामढ़ी

डीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगी

डीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगी

जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विशेष रूप से सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने पाया कि जिले के कई पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइटें या तो खराब अवस्था में हैं अथवा अपेक्षित रूप से कार्यरत नहीं हैं। इस स्थिति पर जिला पदाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित एजेंसी को स्पष्टीकरण देने का स्पष्ट निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सोलर स्ट्रीट लाइटों की भौतिक जांच कर जल्द से जल्द सभी खराब लाइटों को दुरुस्त कराया जाए।

इसके साथ ही जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि भविष्य में योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले एजेंसियों एवं पदाधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में पंचायती राज विभाग के वरीय पदाधिकारी, संबंधित अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

टॉल फ्री नंबर–18003092849

सोलर लाइट से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या कंप्लेंन उपरोक्त टोल फ्री नंबर पर की जा सकती है।

Check Also
Close