[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आरंभ सम्मान से सम्मानित हुए कनक किशोर, भोजपुरी के विख्यात कवि एवं लेखक है कनक किशोरहिमालया किड्जी विद्यालय सासाराम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजनसासाराम कोर्ट का बड़ा फैसला — दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल मामले में 10 साल की सजाबिहार विधान सभा के 105वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंकिंजर में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के यज्ञ से मिला सद्भाव, सेवा और राष्ट्रीय एकता का संदेशरोहतास: फर्जी दारोगा बनकर वाहन चेकिंग कर रहे चार युवक गिरफ्तार“ईमानदार SDPO कृति कमल के खिलाफ साजिशन दुष्प्रचार, आनंद कुमार चन्द्रवंशी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा ज्ञापन”फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मीडिया कार्यशाला आयोजित, 43 लाख से अधिक आबादी को दवा सेवन का लक्ष्यबैरगनिया पुलिस ने 14 किलो गांजा के साथ एक तस्कर सहित उसकी बाइक भी किया जप्त अनियंत्रित बस घर में घुसा दो बच्चे की मौ#त
अरवलबिहारराज्य

“ईमानदार SDPO कृति कमल के खिलाफ साजिशन दुष्प्रचार, आनंद कुमार चन्द्रवंशी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा ज्ञापन”

“ईमानदार SDPO कृति कमल के खिलाफ साजिशन दुष्प्रचार, आनंद कुमार चन्द्रवंशी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा ज्ञापन”

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल: पूर्व जिला पार्षद एवं भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक आनंद कुमार चन्द्रवंशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामाशीष दास, मुन्नी चन्द्रवंशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अभय गुप्ता, जदयू अतिपिछड़ा प्रदेश महामंत्री गणेश प्रसाद, पूर्व मुखिया ललन कुमार, करपी भाजपा मंडल महामंत्री रमेश पांडेय, गुड्डू शर्मा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकुल पटेल ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी को एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि अरवल अनुमंडल की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुश्री कृति कमल के विरुद्ध कुछ असामाजिक एवं दबंग तत्वों द्वारा सुनियोजित ढंग से दुष्प्रचार एवं मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विगत लगभग डेढ़ वर्षों से सुश्री कृति कमल अरवल अनुमंडल में पदस्थापित हैं और इस दौरान उन्होंने ईमानदारी, निष्पक्षता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है।

आमजन, गरीब, निर्बल एवं पीड़ित वर्ग की शिकायतों को वे गंभीरता से सुनती हैं तथा बिना किसी दबाव, प्रभाव या भेदभाव के विधिसम्मत निर्णय लेकर न्याय दिलाने का सतत प्रयास करती रही हैं। यह भी सर्वविदित है कि वे अवकाश के दिनों में भी आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहती हैं।
आनंद कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई किए जाने के कारण कुछ असामाजिक तत्वों, दबंग अपराधियों तथा स्वार्थवश प्रेरित राजनीतिक व्यक्तियों द्वारा उनके विरुद्ध लगातार झूठे आरोप, निराधार मुकदमे एवं सार्वजनिक मंचों पर दुष्प्रचार किया जा रहा है। यहां तक कि बिहार विधान परिषद में भी विपक्ष के एक माननीय सदस्य द्वारा उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पक्ष में न्यायालय में विधिक पैरवी कर रहे अधिवक्ताओं पर अप्रत्यक्ष दबाव बनाए जाने की सूचनाएँ प्राप्त हो रही हैं, जो न्यायिक प्रक्रिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता के लिए अत्यंत चिंताजनक विषय है।

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की कि—

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल को उनके कर्तव्यों के निष्पक्ष एवं निर्बाध निर्वहन हेतु पूर्ण प्रशासनिक एवं सरकारी संरक्षण प्रदान किया जाए।
उनके विरुद्ध झूठे मुकदमे, दुष्प्रचार एवं उत्पीड़न में संलिप्त असामाजिक एवं दबंग तत्वों के खिलाफ विधिसम्मत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों का मनोबल बनाए रखने के लिए यह स्पष्ट संदेश दिया जाए कि राज्य सरकार उनके साथ दृढ़ता से खड़ी है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उपमुख्यमंत्री के न्यायप्रिय नेतृत्व में इस विषय पर शीघ्र एवं सकारात्मक कार्रवाई होगी, जिससे कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होगी और आम जनता का शासन-प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

इस ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री नितीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह एवं पुलिस महानिदेशक (DGP), बिहार, पटना को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।

Check Also
Close