
किंजर में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के यज्ञ से मिला सद्भाव, सेवा और राष्ट्रीय एकता का संदेश
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
अरवल: किंजर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा पुनपुन नदी तट स्थित किंजर ग्राम में आयोजित पांच दिवसीय श्रीरामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष माननीय डॉ. अमरदीप यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के पश्चात विधिवत कथा का आरंभ हुआ।
इस अवसर पर माननीय डॉ. अमरदीप यादव, जदयू जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव, कुर्था नगर परिषद अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, जदयू जिला महासचिव सुनील सिंह, जदयू जिला प्रवक्ता चांद मलिक, जदयू जिला सचिव राजकुमार सिंह, जदयू शेड्यूल जिला सचिव सनी सिंह, किंजर पंचायत अध्यक्ष नाथुन पटेल, शाहिद सहित विभिन्न दलों के नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान एवं सर्वश्री आशुतोष महाराज जी की परंपरा के अनुसार यज्ञ में उपस्थित सभी अतिथियों — माननीय डॉ. अमरदीप यादव, मिथिलेश कुमार यादव, नागेंद्र सिंह, सुनील सिंह, चांद मलिक, राजकुमार सिंह, सनी सिंह, नाथुन पटेल, शाहिद सहित सभी महानुभावों को अंगवस्त्र एवं धार्मिक पुस्तिका भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के महंतों एवं सेवाभावी संतों द्वारा पूर्ण निष्ठा के साथ निःशुल्क सेवा प्रदान की जा रही है। इनमें साध्वी अमृता भारती जी, स्वामी वीरेंद्रानंद जी सहित संस्थान से जुड़े सभी महंत एवं कार्यकर्ता शामिल हैं, जो समाज को आध्यात्मिक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
बिहार सरकार के बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष माननीय डॉ. अमरदीप यादव ने कहा कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा किया जा रहा यह आयोजन समाज में संस्कार, अनुशासन और सेवा भाव को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि श्रीरामचरितमानस एवं गीता का ज्ञान केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक जीवन को सशक्त बनाने वाला आधार है।
डॉ. अमरदीप यादव ने संस्थान के सभी महंतों, संतों और कार्यकर्ताओं द्वारा दी जा रही निःशुल्क सेवा के लिए विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि ऐसे सेवाभावी प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।
जदयू जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव ने कहा कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान का यह यज्ञ क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत कर रहा है। ऐसे आयोजनों से भाईचारा और राष्ट्रीय भावना और प्रगाढ़ होती है।
जदयू जिला प्रवक्ता चांद मलिक ने कहा कि पांच दिवसीय श्रीरामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ में हमें आमंत्रित कर दीप प्रज्वलन का अवसर दिया गया तथा अंगवस्त्र एवं धार्मिक पुस्तक देकर सम्मानित किया गया, यह हमारे लिए गौरव की बात है। इसके लिए उन्होंने दिव्य ज्योति जागृति संस्थान एवं सभी आयोजकों के प्रति आभार प्रकट किया।
चांद मलिक ने कहा कि भारत की पहचान सर्वधर्म समभाव है। जब सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं तो देश में भाईचारा, प्रेम और मोहब्बत मजबूत होती है। भारत तभी शक्तिशाली बनेगा जब सभी धर्मों के लोग एकजुट होकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करेंगे।
चांद मलिक
जिला प्रवक्ता, जदयू अरवल




















