[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पासवान चौक जाम समस्या के समाधान को लेकर एनएच-19 एप्रोच रोड निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षणआमजन के प्रत्येक परिवाद का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निपटारा सुनिश्चित हो:– जिलाधिकारीस्वास्थ्य कैंप में 222 लोगों की स्वास्थ्य, 10 श्रमिकों का बनाया गया आयुष्मान कार्डपरिवहन कार्यालय में औचक निरीक्षण, दलाल गिरफ्तार, अव्यवस्था व गंदगी पर जिला पदाधिकारी सख्तहोली पर्व को लेकर जिलाधिकारी वैशाली सख्त, अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाईवीर कुंवर सिंह महाविद्यालय संस्थापक सचिव के धर्मपत्नी की मनी 5वीं पुण्यतिथिमां गीता नर्सिंग इंस्टीट्यूट का धूमधाम से मना प्रथम वार्षिकोत्सव Sr DCM अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर ACM प्रदीप कुमार के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों पर टूटा कहरकुंडवा चैनपुर के जीवन ज्योति आदर्श विद्यालय में हुआ भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजनडुमरा हवाई फील्ड में बड़ा हादसा टला, चार चक्का वाहन की चपेट में आने से युवक घायल
Crime Newsबिहारराज्यसीतामढ़ी

डुमरा हवाई फील्ड में बड़ा हादसा टला, चार चक्का वाहन की चपेट में आने से युवक घायल

डुमरा हवाई फील्ड में बड़ा हादसा टला, चार चक्का वाहन की चपेट में आने से युवक घायल

सीतामढ़ी। डुमरा स्थित हवाई फील्ड में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, चार चक्का वाहन चलाना सीख रहे एक व्यक्ति ने अनियंत्रित होकर बाइक के पास बैठे एक व्यक्ति पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी। इस घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पीड़ित व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ईश्वर की कृपा से उनकी जान बच गई, लेकिन घटना ने हवाई फील्ड में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय नागरिकों और खिलाड़ियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि हवाई फील्ड का गेट चार चक्का वाहनों के लिए पुनः बंद किया जाए या अंदर वाहनों के प्रवेश को लेकर सख्त नियम बनाए जाएं, ताकि बच्चे, दौड़ की तैयारी करने वाले छात्र, बुजुर्ग और आम नागरिक सुरक्षित रूप से वहां बैठ, घूम और खेल सकें।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Check Also
Close