पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य
कुंडवा चैनपुर के जीवन ज्योति आदर्श विद्यालय में हुआ भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

कुंडवा चैनपुर के जीवन ज्योति आदर्श विद्यालय में हुआ भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन
रिपोर्ट सुजीत कुमार
आज पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) जिले के ढाका क्षेत्र अंतर्गत कुंडवा चैनपुर के जीवन ज्योति आदर्श विद्यालय में भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, संस्कृति और सनातन मूल्यों को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।
सम्मेलन में साधु-संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि
“सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की पद्धति है” सम्मेलन में धर्म, संस्कृति, राष्ट्र और समाज से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
साथ ही युवाओं से अपनी संस्कृति को समझने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
साथ ही जीवन ज्योति आदर्श विद्यालय के बच्चे ने अपना अपना काला दिखाया।




















