[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पासवान चौक जाम समस्या के समाधान को लेकर एनएच-19 एप्रोच रोड निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षणआमजन के प्रत्येक परिवाद का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निपटारा सुनिश्चित हो:– जिलाधिकारीस्वास्थ्य कैंप में 222 लोगों की स्वास्थ्य, 10 श्रमिकों का बनाया गया आयुष्मान कार्डपरिवहन कार्यालय में औचक निरीक्षण, दलाल गिरफ्तार, अव्यवस्था व गंदगी पर जिला पदाधिकारी सख्तहोली पर्व को लेकर जिलाधिकारी वैशाली सख्त, अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाईवीर कुंवर सिंह महाविद्यालय संस्थापक सचिव के धर्मपत्नी की मनी 5वीं पुण्यतिथिमां गीता नर्सिंग इंस्टीट्यूट का धूमधाम से मना प्रथम वार्षिकोत्सव Sr DCM अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर ACM प्रदीप कुमार के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों पर टूटा कहरकुंडवा चैनपुर के जीवन ज्योति आदर्श विद्यालय में हुआ भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजनडुमरा हवाई फील्ड में बड़ा हादसा टला, चार चक्का वाहन की चपेट में आने से युवक घायल
Crime Newsबिहारराज्यवैशाली

परिवहन कार्यालय में औचक निरीक्षण, दलाल गिरफ्तार, अव्यवस्था व गंदगी पर जिला पदाधिकारी सख्त

परिवहन कार्यालय में औचक निरीक्षण, दलाल गिरफ्तार, अव्यवस्था व गंदगी पर जिला पदाधिकारी सख्त

वैशाली ब्यूरो प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर जिला पदाधिकारी, वैशाली, श्रीमति वर्षा सिंह द्वारा जिला परिवहन कार्यालय, वैशाली (हाजीपुर) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग से संबंधित आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सभी सेवाओं की काउंटर-वार गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण के क्रम में फिटनेस प्रमाण पत्र निर्गत करने, टैक्स टोकन जारी करने, नए वाहन निबंधन, विभिन्न प्रकार के शुल्क संग्रह, वाहन स्वामित्व एवं पता परिवर्तन, अस्थायी एवं स्थायी निबंधन सहित अन्य परिवहन सेवाओं से संबंधित कार्यों की विस्तृत जांच की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा यह भी जांच किया गया कि नागरिकों से आवेदन प्राप्त करने की निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा का विधिवत अनुपालन हो रहा है अथवा नहीं।

निरीक्षण के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य परिवहन कार्यों से संबंधित अवैध गतिविधियों में संलिप्त एक दलाल(अशोक कुमार चौधरी) को चिन्हित कर मौके पर पकड़ लिया गया, जिसे विधिसम्मत कार्रवाई हेतु टाउन थाना, हाजीपुर को सुपुर्द किया गया।

औचक निरीक्षण के समय सदर अनुमंडल पदाधिकारी, हाजीपुर, वरीय कोषागार पदाधिकारी, वैशाली तथा अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), वैशाली उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि जिला परिवहन कार्यालय में केवल जिला परिवहन पदाधिकारी, एवं कुछ ही कर्मी उपस्थित थे, जबकि बड़ी संख्या में कर्मी अनुपस्थित पाए गए।

इनमें राकेश कुमार एमभीआईऔर विकास कुमार एमभीआई अनुपस्थित पाए गए जबकि मुन्ना कुमार (कंप्युटर ऑपरेटर) के देरी से आने पर जिलाधिकारी द्वारा एक दिन के मानदेय को स्थगित करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित पदाधिकारी/कर्मियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सभी को सख्त निर्देश दिए गए कि विभागीय नियमानुसार और सरकारी कार्यालय की गोपनीयता बरकरार रखते हुए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य किया जाए।

इसके अतिरिक्त कार्यालय परिसर, शौचालय एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग स्थलों में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से साफ-सफाई, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का सख्त निर्देश दिया साथ ही सीसी टीवी कैमरा से पूरे परिसर को आच्छादित करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने सख्त निदेश दिया कि सरकारी कार्यालयों में स्वच्छ वातावरण नागरिकों के सम्मान एवं सुचारु सेवा व्यवस्था का अनिवार्य रूप से स्थापित किया जाए।जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि परिवहन कार्यालय में पारदर्शिता, अनुशासन, स्वच्छता एवं समयबद्ध सेवा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को बिना किसी असुविधा, अव्यवस्था एवं दलाली के सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके।

Check Also
Close