[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईनोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए राम अवध पटेल ने भरा नामांकन
बिहारराज्यरोहतास

NH-319 पर शैक्षणिक परिभ्रमण बस दुर्घटनाग्रस्त, दो शिक्षकों की मौत:— कई घायल

NH-319 पर शैक्षणिक परिभ्रमण बस दुर्घटनाग्रस्त, दो शिक्षकों की मौत:— कई घायल

रोहतास जिला ब्यूरो रोहित कुमार की रिपोर्ट 

रोहतास/परसथूआ: परसथूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोहसा के समीप NH 319 पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई।

जानकारी के अनुसार, *मध्य विद्यालय बढ़ौना (अंचल चैनपुर, जिला कैमूर) की शैक्षणिक परिभ्रमण बस, जो छात्रों और शिक्षकों को लेकर पटना जा रही थी, रात करीब 12:30 बजे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस हादसे में दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही बस में सवार 11 बच्चे भी जख्मी हुए हैं। बस में कुल 7 शिक्षक, 36 बच्चे तथा एक अभिभावक सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों तथा पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में जारी है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना काफी भीषण थी, जिससे बस को भी भारी क्षति पहुंची है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया।

शोक और संवेदना

इस दुखद हादसे से विद्यालय परिवार एवं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। लोगों ने मृत शिक्षकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए घायल बच्चों और शिक्षकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Check Also
Close