[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

ट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,पूर्वी चम्पारण के लिए गौरव का क्षण— भारतीय निर्वाचन आयोग के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में 1 सदस्य के रूप में जिले के मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार भी ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय दौरे में शामिल होंगे।हर घर से निकलेगा अफसर: पूर्वी चंपारण में शिक्षा की नई क्रांति का आगाज
बिहारराज्यसीतामढ़ी

सभी सीतामढ़ी वासियों कोई होली की ढेर सारी शुभकामनायें एवं बधाई: DM रिची पाण्डेय

सभी सीतामढ़ी वासियों कोई होली की ढेर सारी शुभकामनायें एवं बधाई: DM रिची पाण्डेय

सीतामढ़ी: रंगों का महापर्व होली प्रेम, सौहार्द, उल्लास एवं आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें रंग, गुलाल और अबीर के माध्यम से आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को अपनाने और समाज में सद्भाव एवं समरसता का संदेश देने का अवसर प्रदान करता है।
मैं आप सभी से अपील करता हूँ कि होली तथा इसके साथ आने वाले सभी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में मनाएं।
किसी भी प्रकार का ऐसा आचरण न करें जिससे किसी की भावना आहत हो या सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो। परंपराओं का सम्मान करते हुए, मर्यादा और संयम के साथ पर्व मनाना ही सच्ची होली है।
आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि सीतामढ़ी जिला आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की ऐसी मिसाल कायम करे, जो न केवल पूरे राज्य बल्कि देश भर के लिए भी प्रेरणास्रोत बने।
आप सभी के सहयोग से ही एक सुरक्षित, शांत एवं समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। जिला प्रशासन हर कदम पर आपके साथ है।
अंत में, आप सभी को होली एवं आगामी सभी पर्व-त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएं।
आप सभी को सादर प्रणाम ।
— श्री रिची पाण्डेय
जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी

Check Also
Close