[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
खगड़ियाबिहारराज्य

राजनीतिक परिवर्तन से बिहार बदलाव में कोई परिवर्तन नहीं:- तारकिशोर प्रसाद, पूर्व उप मुख्यमंत्री

राजनीतिक परिवर्तन से बिहार बदलाव में कोई परिवर्तन नहीं:- तारकिशोर प्रसाद, पूर्व उप मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा निर्मित कार्य योजना से हो रहे बदलाव की प्रक्रिया रहेगी जारी – तारकिशोर प्रसाद, पूर्व उप मुख्यमंत्री

रिपोर्ट अरविंद वर्मा 

खगड़िया : बिहार के बदलाव में कोई परिवर्तन नहीं होगा, राजनीतिक परिवर्तन से। एनडीए जिन मूल्यों को लेकर चल रही है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार बिहार को बदलने के लिए जो कार्य योजना बनाए इससे बिहार में बहुत बड़ा बदलाव हुआ और यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक विकसित भारत के लिए विकसित बिहार का संदेश दिया है। यह संकल्प लिया है, उसको शिखर तक हम सब पहुंचाएंगे।

उक्त बातें, बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कटिहार के विधायक तारकिशोर प्रसाद ने इस मीडिया कर्मी से एक विशेष भेंट में कही। यह पूछे जाने पर कि बिहार में यह चर्चा जोरों से फैल गई है कि मुख्य मंत्री नीतीश कुमार को हाई जेक कर लिया गया है।

इसपर पूर्व मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा ऐसी बात नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी इच्छानुसार ही राज्य सभा के लिए नामांकन किया। नीतीश जी को मैं लंबे वक्त से जनता हूं।

बिहार वासी भी नीतीश कुमार को अच्छी तरह से जान रहे हैं। उन्होंने एक लंबे समय से बिहार का नेतृत्व किया। आगे पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा बिहार में विगत 2005 ईo से ही परिवर्तन का दौर चल रहा है।

यह पूछे जाने पर कि अगले नए मंत्रिमंडल में क्या बिहार की आवाम आपको देख पायेगी ? इसपर उन्होंने कहा अभी तो मंत्रिमंडल सत्ता में है। यह सब तो केंद्रीय नेतृत्व तय करती है। हम सब तो पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं।

Check Also
Close