[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकनजमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाई
बिहारराज्यशिवहर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिवहर डीएम के निर्देश पर हुआ Sunday on Cycle रैली 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिवहर डीएम के निर्देश पर हुआ Sunday on Cycle रैली

आज दिनांक 8 मार्च 2026 को “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर जिला पदाधिकारी शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी (भा.प्र.से.)के निदेश के आलोक में आई०सी०डी०एस तथा कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती किसलय शर्मा एवं उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा श्री प्रेम सागर मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से साईकल रैली “Sunday on Cycle” एवं आँगनवाड़ी सेविकाओं तथा सहायिकाओं द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। महिला सशक्तिकरण के समर्थन में आँगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा स्लोगन के साथ मार्च निकाला गया।


कार्यक्रम के क्रम में समाहरणालय स्थित किसान मैदान में स्लो साईकल रेस का भी आयोजन किया गया। मौके पर जिला समन्वयक, आई०सी०डी०एस अवनीश पाण्डेय, जिला परियोजना प्रबंधक राजन कुमार सहित महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थे।

Check Also
Close