
रा० उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के तहत भेजा गया सीतामढ़ी इंजीनियरिंग कॉलेज, गोसाईपुर
सीतामढ़ी बैरगनिया संवाददाता चंदन पठक की रिपोर्ट
सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया स्थित राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, बैरगनिया के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के तहत सीतामढ़ी इंजीनियरिंग कॉलेज, गोसाईपुर भेजा गया।
इस एक दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रयोगशाला में इंजीनियरिंग की पढ़ाई और इंजीनियर बनने की प्रक्रिया से अवगत कराना है, ताकि बच्चे व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर बैरगनिया प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सुनील कुमार गोड़ ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम बाबू पाल, शिक्षक राजू कुमार तथा लिपिक आनंद कुमार भी उपस्थित रहे।




















