[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपीलसूखा नशा के विरुद्ध कार्रवाई, 86 ग्राम गांजा बरामद…बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवारों की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंराज्यसभा चुनाव NDA ने किया जीत का दावा, कांग्रेस विधायक ‘मिसिंग’, तेजस्वी का एकजुटता…250 वे रविवासरीय साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार ने की बड़ी कार्रवाई एएनएम के साथ डांस करना डॉक्टर को पड़ गया महंगाबिहार में नया कनेक्शन बंद, ट्रांसफर रुका, सालाना सिर्फ 12 सिलेंडर की लिमिट…..अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, ए एस कॉलेज विक्रमगंज में हुआ सम्मान समारोहडीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजना की हुई समीक्षा बैठक 
बिहारराज्यसीतामढ़ी

डीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजना की हुई समीक्षा बैठक 

डीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजना की हुई समीक्षा बैठक

सीतामढ़ी: जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सोलर लाइट योजना, पंद्रहवीं वित्त आयोग योजना तथा षष्ठम राज्य वित्त आयोग योजना के तहत संचालित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए पंद्रहवीं वित्त आयोग एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग मद से क्रियान्वित योजनाओं की व्यय स्थिति का आकलन किया गया। पंचायत समिति एवं पंचायत स्तर पर 50 प्रतिशत से कम व्यय करने वाले पंचायतों के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए व्यय प्रतिशत में वृद्धि करें।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्व में पूर्ण की गई योजनाओं का नियमित निरीक्षण करें, ताकि कार्यों की गुणवत्ता की समुचित जांच हो सके और योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचे।

बैठक में पंचायत सचिवों के एसीपी एवं एमएसीपी से संबंधित मामलों की भी समीक्षा जिला पंचायती राज पदाधिकारी से की गई। जिलाधिकारी ने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उक्त बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री विशाल कुमार, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक उपस्थित थे।

Check Also
Close