[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पचपकड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब सेवन व पुराने मामलों में 10 अभियुक्त गिरफ्तारचकिया एबीएसए खंड शिक्षा अधिकारी कि लापरवाही हदनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलसिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहरामगुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तारशिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरणआंदोलन की पाठशाला बनते शिक्षण संस्थान! क्या भारत में शैक्षिक लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है?झाझा के रविकिशन ने लखीसराय में उड़ाया गर्दा, उम्र महज 11 साल लेकिन क्रिकेट खेलता है बबाल।जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….
पटनाबिहारराज्य

बिहार में नया कनेक्शन बंद, ट्रांसफर रुका, सालाना सिर्फ 12 सिलेंडर की लिमिट…..

बिहार में नया कनेक्शन बंद, ट्रांसफर रुका, सालाना सिर्फ 12 सिलेंडर की लिमिट…..

देश में एलपीजी संकट के बीच तेल कंपनियों ने बड़ा फैसला लिया है। बढ़ती मांग और आपूर्ति पर दबाव को देखते हुए नए गैस कनेक्शन (नया कनेक्शन) और डबल बॉटल कनेक्शन जारी करने पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। साथ ही कनेक्शन ट्रांसफर (अंतरराज्यीय या अंतर-शहर) भी अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

मुख्य नियम इस प्रकार हैं:

शहरी क्षेत्रों में सालाना अधिकतम 12 सिलेंडर और ग्रामीण क्षेत्रों में 8 सिलेंडर की सीमा तय की गई है। इससे अधिक बुकिंग नहीं हो पा रही, जिससे मौजूदा उपभोक्ताओं को समय पर रिफिल मिल सके।

केंद्र सरकार ने ‘तरलीकृत पेट्रोलियम गैस संशोधन आदेश, 2026’ जारी कर PNG (पाइपलाइन गैस) कनेक्शन वाले घरों से एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने का निर्देश दिया है, ताकि कालाबाजारी रुके। बिहार में इससे करीब एक लाख उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं, जिसमें पटना में लगभग 30 हजार शामिल हैं।

हालांकि, कमर्शियल गैस सिलेंडर की बिक्री फिर से शुरू कर दी गई है, जिससे होटल-रेस्टोरेंट को कुछ राहत मिली है।

Check Also
Close