[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार ने की बड़ी कार्रवाई एएनएम के साथ डांस करना डॉक्टर को पड़ गया महंगाबिहार में नया कनेक्शन बंद, ट्रांसफर रुका, सालाना सिर्फ 12 सिलेंडर की लिमिट…..अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, ए एस कॉलेज विक्रमगंज में हुआ सम्मान समारोहडीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजना की हुई समीक्षा बैठक शिव और पार्वती का प्रेम त्याग समर्पण और श्रद्धा का प्रतीक हैं:- मंजीत मनोहर मिश्रादावथ में बिजली चोरी के खिलाफ तीन घरेलू परिसरों पर प्राथमिकी दर्ज48 घंटे में आ रहा 92,700 मीट्रिक टन LPG, ईरान की इच्‍छा भारत ने की पूरी, गैस संकट पर सरकार ने क्‍या-क्‍या बताया?पुराना पोस्टमार्टम हाउस–आंबेडकर चौक रिंग बांध सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ।खगड़िया अब स्टील सिटी बनेगा, उपमुख्यमंत्री की घोषणा, 6 हजार करोड़ का निवेश…घरेलू गैस का नहीं हो रही है ऑनलाइन बुकिंग
पूर्णियाबिहारराज्य

पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार ने की बड़ी कार्रवाई एएनएम के साथ डांस करना डॉक्टर को पड़ गया महंगा

पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार ने की बड़ी कार्रवाई एएनएम के साथ डांस करना डॉक्टर को पड़ गया महंगा

पूर्णिया के बनमनखी अनुमंडल के चिकित्सा पदाधिकारी का एएनएम के साथ ठुमके लगाना पड़ा मंहगा

हुई कार्रवाई… जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने लिया एक्शन…

पूर्णिया: सोशल मीडिया में बनमनखी अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं एएनएम से संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था।

प्राप्त स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने के कारण जिला पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा उसे अस्वीकृत कर दिया गया. इसके साथ ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बनमनखी को उनके कार्य एवं वित्तीय प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

उन्हें बी-कोठी में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है तथा बनमनखी की एएनएम को सीएचसी, वैसा में योगदान करने का आदेश दिया गया है।

साथ ही जिलाधिकारी अंशुल कुमार के द्वारा सिविल सर्जन, पूर्णिया को निदेशित किया गया है कि संबंधित के विरुद्ध प्रपत्र – “क” गठित कर अनुमोदन हेतु स्वास्थ्य विभाग, पटना को भेजाने का निर्देश दिया गया।

Check Also
Close