[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपीलसूखा नशा के विरुद्ध कार्रवाई, 86 ग्राम गांजा बरामद…बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवारों की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंराज्यसभा चुनाव NDA ने किया जीत का दावा, कांग्रेस विधायक ‘मिसिंग’, तेजस्वी का एकजुटता…250 वे रविवासरीय साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार ने की बड़ी कार्रवाई एएनएम के साथ डांस करना डॉक्टर को पड़ गया महंगाबिहार में नया कनेक्शन बंद, ट्रांसफर रुका, सालाना सिर्फ 12 सिलेंडर की लिमिट…..अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, ए एस कॉलेज विक्रमगंज में हुआ सम्मान समारोहडीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजना की हुई समीक्षा बैठक 
बिहारराज्यसीतामढ़ी

गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

सीतामढ़ी: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज गैस सिलेंडर की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर समाहरणालय स्थित विमर्श सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और आम उपभोक्ताओं को घबराने या अनावश्यक रूप से गैस बुक कराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पैनिक बुकिंग न करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि हाल के दिनों में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर कुछ भ्रामक सूचनाएं फैल रही हैं, जिसके कारण लोगों में अनावश्यक चिंता देखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में गैस कंपनियों द्वारा नियमित आपूर्ति की जा रही है और उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप सिलेंडर उपलब्ध हैं। कहा कि स्थिति सामान्य है।

उन्होंने बताया कि सभी अनुमंडल अधिकारी, मार्केटिंग अधिकारी एवं प्रखंड विकास अधिकारियों को इन कार्यों में लगाया गया है। उनके द्वारा लगातार इसका अनुश्रवण किया जा रहा है। अगर आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ता है तो आप जिला आपूर्ति अधिकारी के साथ उपरोक्त अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं ।

साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष में 06226–250316 पर कंप्लेन दर्ज करा सकते हैं। जिला नियंत्रण कक्ष में दर्ज सभी कंप्लेंन का निष्पादन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एस एस बी एवं पुलिस बल के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में भी नजर रखी जा रही है।

उन्होंने गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि सभी उपभोक्ताओं को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता होने पर ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें। प्रशासन द्वारा पूरे वितरण तंत्र की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी उपभोक्ता को परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला आपूर्ति पदाधिकारी,जिला जन संपर्क पदाधिकारी,डीएसपी मुख्यालय,साइबर डीएसपी, विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकार उपस्थित थे।

Check Also
Close