
न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहार
जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट
जमुई: माननिय न्यायालय जमुई के द्वारा एक फरार अभियुक्त के खिलाफ जारी फरमान पर सोनो पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के घर जाकर विधिवत इस्तेहार चिपकाया गया है ।

सोनो थाना कांड संख्या 163 / 25 दिनांक 01 , 06 , 2025 धारा 103 , ( 1 ) 238 / 3 ( 5 ) बी० एन० एस ० हत्या कांड के फिरार अभियुक्त पेरा मटिहाना पंचायत अंतर्गत पेरा गांव निवासी चंद्रशेखर मंडल का पुत्र दीपक मंडल बताया गया है ।
सोनो थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि फिरार अभियुक्त दीपक मंडल के खिलाफ जमुई न्यायालय से नोटिस जारी होने के बाद यह कार्रवाई की गई है ।




















