[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

श्री श्री 1008 महामृत्युंजय महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में..नीतीश कुमार ने जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, 2025-28 कार्यकाल के लिए मजबूत दावेदारीहिंदू नववर्ष पर आकर्षक झांकी के साथ पथ संचलन कार्यक्रम संपन्नसोनो पुलिस ने एक अभियुक्त एवं दो शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जमुई मेजरगंज में दिनदहाड़े 3.5 लाख की लूट, हथियार के बल पर वारदात से दहशतएक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…
Crime Newsबिहारराज्यसीतामढ़ी

मेजरगंज में दिनदहाड़े 3.5 लाख की लूट, हथियार के बल पर वारदात से दहशत

मेजरगंज में दिनदहाड़े 3.5 लाख की लूट, हथियार के बल पर वारदात से दहशत

सीतामढ़ी: मेजरगंज प्रखंड क्षेत्र के मुबारकपुर गेट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई लूट की बड़ी घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने बेखौफ अंदाज में सेंटर में घुसकर करीब 3.5 लाख रुपये लूट लिए और आसानी से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएसपी संचालक रौशन कुमार रोज की तरह सुबह करीब 11 बजे अपना केंद्र खोलकर ग्राहकों के साथ लेनदेन कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधी सेंटर के भीतर दाखिल हुए।

अंदर घुसते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर संचालक को अपने कब्जे में ले लिया और काउंटर में रखे लगभग साढ़े तीन लाख रुपये समेट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मेजरगंज की दिशा में फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मेजरगंज थानाध्यक्ष ललित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर अपने कब्जे में लेकर फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि मुबारकपुर गेट एक व्यस्त इलाका है और पुराने पेट्रोल पंप के पास अक्सर पुलिस की मौजूदगी रहती है।

इसके बावजूद अपराधियों द्वारा इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाना पुलिस की गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र के अन्य सीएसपी संचालकों और व्यापारियों में भय का माहौल व्याप्त है।

Check Also
Close