
उन्नत बिहार और उज्ज्वल बिहार” के संकल्प के साथ जमुई में बिहार की धूम।
जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
-
जिला पदाधिकारी नवीन ने दीप प्रज्वलित करते हुए की कार्यक्रम की शुरुआत।
-
तमाम लोगों की बिहार दिवस की शुभकामनाएं।
-
उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार के विजन को आगे बढ़ाने पर जोर।
-
स्कूली बच्चों ने खूब मचाए शोर,क्योंकि खुशियां फैलीं थीं चहुं और स्कूली बच्चों ने बिखेरा अपना जलवा। लोगों के साथ साथ DM का मन मोहा।
जमुई: बिहार के गौरवशाली स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज जमुई जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में मुख्य समारोह का अत्यंत भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला पदाधिकारी,नवीन (भा.प्र.से.) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
जिसके साथ ही पूरा परिसर बिहार के गौरव और जमुई की सांस्कृतिक आभा से सराबोर हो उठा।इस गौरवशाली अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने समस्त जिलेवासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और बिहार की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत एवं गौरवशाली सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को सभी के लिए गर्व का विषय बताया।
उन्होंने अपने संबोधन में “उन्नत बिहार और उज्ज्वल बिहार” के विजन को रेखांकित करते हुए स्पष्ट किया कि बिहार की प्रगति की राह जन-भागीदारी और सामूहिक सकारात्मक सहयोग से ही प्रशस्त होगी, जिसके लिए उन्होंने प्रत्येक नागरिक से जिले के सर्वांगीण विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की।
समारोह के दौरान जमुई जिले की अद्भुत और सतरंगी सांस्कृतिक झलकियां देखने को मिलीं, जहाँ स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन कर समां बांध दिया।
स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक लोक नृत्य, सुरीले संगीत और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नुक्कड़ नाटकों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इन नन्हे कलाकारों के उत्साहवर्धन हेतु जिला पदाधिकारी ने उनकी मुक्त कंठ से सराहना की और उन्हें बिहार के सांस्कृतिक गौरव का वास्तविक अग्रदूत बताते हुए कहा कि जमुई के ये प्रतिभावान बच्चे न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश की अनमोल धरोहर हैं।
DM नवीन ने,जनकल्याणकारी योजनाओं और जिले की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न विभागीय स्टालों का भी जिला पदाधिकारी द्वारा सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया।
इस समारोह में जिले के तमाम वरीय पदाधिकारीगण,प्रबुद्ध नागरिक और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में बिहार की निरंतर प्रगति और जमुई के गौरव को अक्षुण्ण रखने का सामूहिक संकल्प लिया।




















