[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
छात्रजमुईटॉप न्यूज़बिहारराज्य

जमुई DM नवीन ने दी पुष्पांजलि को शुभकामनाएं, कि उज्ज्वल भविष्य की कमाना..

जमुई DM नवीन ने दी पुष्पांजलि को शुभकामनाएं, कि उज्ज्वल भविष्य की कमाना..

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2026 में संपूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जमुई की मेधा का परचम लहराने वाली सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पुष्पांजलि को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मैं, नवीन(भा.प्र.से.) जिला पदाधिकारी जमुई, अपनी बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।

छात्रा पुष्पांजलि की यह गौरवशाली सफलता उनके कठिन परिश्रम और अटूट संकल्प का प्रतिफल है, जिसने संपूर्ण जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि जमुई के अन्य हज़ारों छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का एक नया पुंज बनेगी।

मैं छात्रा पुष्पांजलि के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ और इस सफलता के लिए उनके परिवार एवं विद्यालय के समर्पित शिक्षकों को साधुवाद देता हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि पुष्पांजलि अपनी मेधा से भविष्य में भी समाज और राष्ट्र का पथ आलोकित करेंगी।

शुभकामनाओं सहित!

नवीन ( भा. प्र. से.)

जिला पदाधिकारी, जमुई

Check Also
Close