
परिवर्तन चेतना मंच का विस्तार अब गांव-गांव, एनएसजी के रणधीर सिंह ने संभाली कमान, आगामी 6 को रामगढ़ में खुलेगा कार्यालय
रामगढ़ के दुर्गा चौक पर लोगों से किया संवाद
कैमूर रामगढ़ संवाददाता मंटू प्रसाद की रिपोर्ट
रामगढ़ (कैमूर) शुक्रवार को सामाजिक बदलाव और जनजागरूकता के उद्देश्य से कार्य कर रहा परिवर्तन चेतना मंच अब तेजी से अपने विस्तार की ओर बढ़ रहा है।
मंच के विस्तार की जिम्मेदारी अब एनएसजी से जुड़े रणधीर सिंह ने स्वयं अपने हाथों में ले ली है। उनके नेतृत्व में संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।
रणधीर सिंह ने रामगढ़ पहुंचकर दुर्गा चौक पर स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने मंच के उद्देश्यों, कार्यशैली और आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि परिवर्तन चेतना मंच का मुख्य लक्ष्य समाज में जागरूकता फैलाना, युवाओं को सकारात्मक दिशा देना तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को एकजुट करना है।
इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने मंच के कार्यों में रुचि दिखाई और सहयोग का भरोसा दिलाया।
रणधीर सिंह ने बताया कि जल्द ही रामगढ़ में मंच का एक कार्यालय भी खोला जाएगा, जिसका मुख्य अतिथि वीर शहीदों के परिवार रहेंगे,जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि गांव स्तर पर समितियों का गठन कर स्थानीय युवाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी, कार्यालय में प्रखंड क्षेत्र के लिए ऑनलाइन की सुविधा दी जाएगी ताकि हर क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम किया जा सके।
मंच के विस्तार के साथ-साथ शिक्षा, स्वच्छता, नशा मुक्ति और सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों पर विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा और युवाओं को नई दिशा मिलेगी।




















