
मैट्रिक परीक्षा में पल्लवी ने 482 अंक लाकर बढ़ाया रामगढ़ का मान
कैमूर रामगढ़ संवाददाता मंटू प्रसाद की रिपोर्ट
रामगढ़ (कैमूर): प्रखंड क्षेत्र के आदर्श विद्यालय की छात्रा पल्लवी ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 482 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पल्लवी की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
पल्लवी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनके माता-पिता ने बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि पल्लवी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है और हमेशा बेहतर करने का प्रयास करती रही है।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी पल्लवी की सराहना करते हुए कहा कि वह एक मेहनती और अनुशासित छात्रा है। उसकी इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। रामगढ़ थाना क्षेत्र के वॉर्ड नंबर 1 का रहने वाले है पिता संतोष पांडे, माता रुबी पाण्डेय
पल्लवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उसने बताया कि आगे चलकर वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहती है।
स्थानीय लोगों ने भी पल्लवी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के शिक्षक अनिल सिंह की बधाई।




















