[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सदस्यता अभियान का जायजा लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमनमैट्रिक परीक्षा में खुशबू ने 463 अंक लाकर बढ़ाया मान, लोगों ने दी बधाईअवैध खनन कर ले जा रहे एक ट्रेक्टर व एक बाइक जप्त, चालक सहित ( लाईनर ) बालु चोर गिरफ्तारऋषि कुमार ने जिले में दावथ प्रखंड का नाम किया रौशनस्टार मैथमेटिक्स क्लासेस में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजनबिहार राजनीति में हलचल.. CM नीतीश ने विधान परिषद से दिया इस्तीफासुप्रिया बनी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 के टॉपर नंबर 8, गांव फखरपुर सहित जिले का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने घोषित किया परिणाममौत बनकर दौड़ा ‘बालू से लद्दाख ट्रक’, सूरत से लौटे इकलौते चिराग को ओवरलोड ट्रक ने बुझायामैट्रिक परीक्षा में पल्लवी ने 482 अंक लाकर बढ़ाया रामगढ़ का मान
जमुईबिहारराज्य

स्टार मैथमेटिक्स क्लासेस में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

स्टार मैथमेटिक्स क्लासेस में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज (रोहतास)स्टार मैथमेटिक्स क्लासेस के प्रांगण में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य और प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस समारोह में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से शिक्षाविद, मीडिया प्रतिनिधि, अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

समारोह का शुभारंभ संस्थान के निदेशक राजू सिंह ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान उपस्थित शिक्षाविदों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया।

इस समारोह का मुख्य आकर्षण इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान रहा। अतिथियों और संस्थान के निदेशक ने सभी सफल विद्यार्थियों को फूलमाला, मेडल और दीवाल घड़ी देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल छात्रों के मनोबल को बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने और नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित भी करते हैं। शिक्षा ही वह माध्यम है, जो समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव तैयार करता है।

Check Also
Close