[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

राज्य में 9वीं रैंक लाकर पल्लवी पांडेय ने बढ़ाया मान, ज्ञान गंगा कोचिंग में हुआ सम्मानहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सदस्यता अभियान का जायजा लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमनमैट्रिक परीक्षा में खुशबू ने 463 अंक लाकर बढ़ाया मान, लोगों ने दी बधाईअवैध खनन कर ले जा रहे एक ट्रेक्टर व एक बाइक जप्त, चालक सहित ( लाईनर ) बालु चोर गिरफ्तारऋषि कुमार ने जिले में दावथ प्रखंड का नाम किया रौशनस्टार मैथमेटिक्स क्लासेस में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजनबिहार राजनीति में हलचल.. CM नीतीश ने विधान परिषद से दिया इस्तीफासुप्रिया बनी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 के टॉपर नंबर 8, गांव फखरपुर सहित जिले का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने घोषित किया परिणाममौत बनकर दौड़ा ‘बालू से लद्दाख ट्रक’, सूरत से लौटे इकलौते चिराग को ओवरलोड ट्रक ने बुझाया
कैमूरबिहारराज्य

राज्य में 9वीं रैंक लाकर पल्लवी पांडेय ने बढ़ाया मान, ज्ञान गंगा कोचिंग में हुआ सम्मान

राज्य में 9वीं रैंक लाकर पल्लवी पांडेय ने बढ़ाया मान, ज्ञान गंगा कोचिंग में हुआ सम्मान

कैमूर रामगढ़ संवाददाता मंटू प्रसाद की रिपोर्ट 

रामगढ़ (कैमूर)। नगर पंचायत रामगढ़ के वार्ड संख्या 1 की रहने वाली प्रतिभाशाली छात्रा पल्लवी पांडेय ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में राज्य स्तर पर 9वीं रैंक तथा कैमूर जिला में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर परिवर्तन चेतना मंच के संरक्षक रणधीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पल्लवी को सम्मानित करते हुए उनकी सफलता पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

रणधीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सीमित संसाधनों और साधारण परिस्थितियों में भी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के बल पर बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। पल्लवी पांडेय की उपलब्धि इसका जीवंत उदाहरण है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी।

उन्होंने ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर के गुरुजी संदीप सर एवं उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कम संसाधनों में भी छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन देकर उत्कृष्ट परिणाम दिलाया है, जो काबिले-तारीफ है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पल्लवी पांडेय, संदीप सर एवं उनकी पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Check Also
Close