[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

नालंदा मंदिर हादसे में प्रशासन हरकत में.. 20 पर FIR, चार गिरफ्तार, थानाध्यक्ष निलंबित…..परीक्षा परिणाम छात्रों के जीवन में एक महत्वपूर्ण और भावनात्मक क्षण होता है:- निवेदिता सिन्हाखाद कालाबाजारी के ख़िलाफ़ मोतिहारी डीएम एक्टिव, जिले के सभी दुकान का जांच एवं…राज्य में 9वीं रैंक लाकर पल्लवी पांडेय ने बढ़ाया मान, ज्ञान गंगा कोचिंग में हुआ सम्मानहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सदस्यता अभियान का जायजा लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमनमैट्रिक परीक्षा में खुशबू ने 463 अंक लाकर बढ़ाया मान, लोगों ने दी बधाईअवैध खनन कर ले जा रहे एक ट्रेक्टर व एक बाइक जप्त, चालक सहित ( लाईनर ) बालु चोर गिरफ्तारऋषि कुमार ने जिले में दावथ प्रखंड का नाम किया रौशनस्टार मैथमेटिक्स क्लासेस में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजनबिहार राजनीति में हलचल.. CM नीतीश ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा
नालंदाबिहारराज्य

नालंदा मंदिर हादसे में प्रशासन हरकत में.. 20 पर FIR, चार गिरफ्तार, थानाध्यक्ष निलंबित…..

नालंदा मंदिर हादसे में प्रशासन हरकत में.. 20 पर FIR, चार गिरफ्तार, थानाध्यक्ष निलंबित…..

नालंदा जिले के मघड़ा गांव स्थित शीतला मंदिर में बुधवार को भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। मंदिर के पीछे वाले गेट से श्रद्धालुओं को अंदर लाने की कोशिश के दौरान अनियंत्रित भीड़ ने भगदड़ का रूप ले लिया, जिसमें 8 महिलाओं की मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से पंडा समिति के चार सदस्यों अनूप पांडे, अवधेश मिश्रा, विवेकानंद पांडे और निरंजन पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष 16 लोगों की तलाश जारी है।

पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। डीजीपी विनय कुमार ने मंदिर प्रबंधन पर सख्त नाराजगी जताई और कहा कि प्रबंधन का ध्यान केवल दान वसूलने पर था।

25-30 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ के बावजूद पेयजल या आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था नहीं की गई थी।
इस लापरवाही के लिए दीपनगर थाना प्रभारी राजमणि को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है।

Check Also
Close