[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

छापेमारी के दौरान अगरवा ग्राम में मक्का के खेत से तस्कर द्वारा छिपाये गये 91 बोरा यूरिया को किया गया बरामद, अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज

छापेमारी के दौरान अगरवा ग्राम में मक्का के खेत से तस्कर द्वारा छिपाये गये 91 बोरा यूरिया को किया गया बरामद, अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी: दिनांक 06.04.2026 को जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहरी के निदेशानुसार जिले के सीमावर्ती प्रखंड बनकटवा के अगरवा ग्राम में गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी, सिकरहना एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी, सिकरहना, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सिकरहना, प्रखंड कृषि पदाधिकरी, बनकटवा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, छौड़ादानों एवं जितना थाना तथा सशस्त्र सीमा बल अठमोहान द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई।

 छापेमारी के दौरान अगरवा ग्राम में मक्का के खेत में तस्कर द्वारा छिपाये गये 91 बोरा यूरिया को बरामद किया गया तथा अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

 जप्त किये गये यूरिया को जितना थाना को सुपूर्द कर अग्रेतर कार्रवाई किया जा रहा है। जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनीष कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि उर्वरक की कालाबजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीमावर्ती प्रखंडों में लगातार छापेमारी किया जायेगा ताकि उर्वरक कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जा सके। किसानों को सुगमतापूर्वक उर्वरक प्राप्ति के लिए विभाग सजग एवं गंभीर है।

Check Also
Close