भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मोतिहारी में हुआ विश्व स्वास्थ्य दिवस पर महत्वपूर्ण बैठक, जहां….

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मोतिहारी में हुआ विश्व स्वास्थ्य दिवस पर महत्वपूर्ण बैठक, जहां….
रिपोर्ट सुजीत कुमार
आज दिनांक 07.04.2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा पूर्वी चंपारण, मोतिहारी में आयोजित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री शैलेंद्र कुमार भारती -सह- अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण), पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के द्वारा किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में आये शहर के सुप्रसिद डॉक्टर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के पैट्रन सदस्य (संरकक्ष) श्री आशुतोष शरण एवं सिसवा पंचायत की मुखिया तान्या प्रवीन को रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष महोदय के द्वारा शाल पहनाते हुए बुके एवं प्लांट भेट कर सम्मानित किया गया l
इस आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष महोदय के साथ साथ रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी सदस्य सचिव श्री अमरेश कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी सदस्य श्री अखिलेश कुमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के डॉ० मनोज जी, सदर हॉस्पिटल के डॉ० सौरभ गुप्ता, रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य श्री कौशल किशोर सिंह, आजीवन सदस्य श्री रवि अग्रवाल एवं आजीवन सदस्य श्री राजन श्रीवास्तव जी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम विश्व स्वास्थ्य दिवस बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया।
सुप्रसिद डॉक्टर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के पैट्रन सदस्य (संरकक्ष) श्री आशुतोष शरण जी ने बिमारी से बचने के निम्न गुर बताया एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध कराया गया l स्वस्थ रहने हेतु व्यक्तियों को मांस का सेवन नहीं करने का बल दिया गया।
सिसवा पंचायत की मुखिया तान्या प्रवीन ने कहा कि लोगों को अपने आस – पास के जगह को हमेशा साफ सुथरा रखने पर बल दिया गया।
रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री शैलेंद्र कुमार भारती -सह- अपर समाहर्ता, (लोक शिकायत निवारण), पूर्वी चंपारण,मोतिहारी ने कहा कि हरेक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के प्रति नियमित रूप भोजन करने से पहले हाथ को अच्छी तरह साफ करने के उपरांत ही भोजन करना चाहिए साथ ही साथ बाहर के फ़ास्ट फ़ूड के सेवन से बचना चाहिए। बाथरूम से आने के उपरांत हाथ एवं पैर को अच्छी तरह साफ करना चाहिए।
कार्यकारी अध्यक्ष महोदय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बताया। रक्तदान करने से स्वास्थ्य के प्रति कई मायने में लाभ होता हैl रक्तदान एक महान मानवसेवा है, जिससे किसी का जीवन बचाया जा सकता है।
उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की और इससे जुड़े भ्रांतियों को दूर करने पर बल दिया। इस आयोजित शिविर में समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के चिकित्सा पदाधिकारी श्री अशोक कुमार, प्रधान सहायक रूपक वर्मा, लैब टेक्नीशियन रणजीत कुमार श्रीवास्तव, अमोद कुमार, सुजीत कुमार, सुश्री वीणा सिंह, सुश्री ज्योत्सना श्रीवास्तव एवं सहायक मोतीलाल पासवान, सुरेश चौधरी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




















