
बटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधन
जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट
जमुई जिले के प्रसिद्ध बटिया बाजार निवासी समाज सेवी लल्लू प्रसाद बरनवाल के पिता श्री ब्रह्मदेव बरनवाल की हृदय गति रुकने से निधन हो गई है । वे 70 वर्ष के थे । वे तीन पुत्र , तीन पुत्र वधु , एक पुत्री व तीन पौत्र , चार पोत्री सहित भरा पुरा परिवार को छोड़कर भगवान का प्यारे हो गए ।

परलोक सिधारे श्री ब्रह्मदेव बरनवाल की आकस्मिक निधन की सुचना पाकर बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि , समाजसेवी ओर बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने मृत शरीर को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए परिजनों को धैर्य रखने ओर मृतात्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की ।

उनके निधन पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया । परिजनों के विलाप को सुन अन्य लोगों की आंखों में आंसू छलक पड़े । उनके पार्थिव शरीर को कपाट नदी के संगम घाट पर दाह संस्कार किया गया ।

दाह संस्कार में ढोल बाजे के साथ बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने राम नाम सत्य है सबका यही गत हे का उच्चारण करते हुए चल रहे थे । बड़े सुपुत्र श्री लल्लू प्रसाद बरनवाल ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी ।




















