[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

माहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

प्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारी

प्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारी

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी में मेडिकल एवं अन्य उद्देश्यों के लिए एयरस्ट्रिप बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने सरकार के निदेशानुसार प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेज दिया है।

प्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेज दी गई है।

इस रिपोर्ट में प्रस्तावित स्थल की सटीक भौगोलिक स्थिति, जमीन के खेसरा नंबरों सहित राजस्व मानचित्र, स्थल का विस्तृत नक्शा एवं माप, भारतीय सर्वेक्षण विभाग का आधिकारिक मानचित्र तथा पिछले दस वर्षों के मौसम संबंधी आँकड़े एवं हवा की दिशा का विश्लेषण शामिल है।

रिपोर्ट का एक अंतिम हिस्सा — जमीन की ऊँचाई-निचाई दर्शाने वाला कंटूर मानचित्र — अभी तैयार किया जा रहा है और इसे अगले दो दिन में शीघ्र ही भेजकर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

मोतिहारी एयरस्ट्रिप पूर्वी चम्पारण के लिए एक ऐतिहासिक परियोजना है जो इस क्षेत्र को हवाई संपर्क से जोड़ेगी और यहाँ के मेडिकल आपातकाल एवं अन्य उद्देश्यों को पूर्ण करेगी। जिला प्रशासन इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Check Also
Close