
रक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल
भारतीय रेलवे ने ग्रीष्मकालीन भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देने के उद्देश्य से फिरोजपुर कैंट–झंझारपुर–फिरोजपुर कैंट ग्रीष्मकालीन विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
यह ट्रेन बिहार, विशेषकर समस्तीपुर मंडल के यात्रियों को पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जाने के लिए सीधी और आरामदायक कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी।
ट्रेन का परिचालन विवरण:
04620: फिरोजपुर कैंट → झंझारपुर
18 अप्रैल से 23 मई 2026 तक प्रत्येक शनिवार (06 फेरे)
04619: झंझारपुर → फिरोजपुर कैंट
20 अप्रैल से 25 मई 2026 तक प्रत्येक सोमवार (06 फेरे)
ट्रेन पूरी तरह एलएचबी कोच से सुसज्जित होगी, जिसमें कुल 21 कोच हैं। इसमें एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, एसी-3 इकोनॉमी, स्लीपर और जनरल क्लास शामिल हैं।
मुख्य लाभ:
गर्मी में अतिरिक्त सीटों की उपलब्धता।
कन्फर्म टिकट मिलने की बेहतर संभावना।
बिहार से उत्तर भारत के लिए सीधी सुविधा।
रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को विशेष राहत।
ट्रेन दोनों दिशाओं में गोरखपुर, बगहा, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, झंझारपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला, जालंधर आदि प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।




















