[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

चकिया नगर में ऐसा कोई चेयरमैन पैदा नहीं हुआ जो गौरव श्रीवास्तव चेयरमैन का टक्कर ले सकेंकायस्थों की राजनीतिक भागीदारी पर नितिन नवीन से अभिषेक सिन्हा की मुलाकात“शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मरने वालों का यही निशां होगा”भोजपुर: पीएम श्री बालकृष्ण +2 विद्यालय दुलारपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक का पदभार कौशलेश कुमार ने किया ग्रहणएम्बुलेंस से शराब तस्करी का खुलासा, 89.250 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार16.8 लीटर नेपाली शराब के साथ नाबालिग समेत एक गिरफ्तार, बाइक जब्त“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजार
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदात

सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदात

मोतिहारी: सुगौली पंजाब नेशनल बैंक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक आर्मी जवान धनंजय दुबे की मोटरसाइकिल चोरी हो गई।

हीरो स्प्लेंडर प्लस गाड़ी संख्या BR22AS7452 है। हैरानी की बात यह है कि बैंक में CCTV कैमरे लगे होने के साथ-साथ चौकीदार की मौजूदगी के बावजूद चोर वारदात को अंजाम देने में सफल रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवान अपनी मोटरसाइकिल बैंक परिसर में खड़ी कर अंदर काम से गया था। इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गए। जब जवान बाहर निकला तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

घटना के बाद बैंक प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब बैंक जैसे स्थान पर भी वाहन सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

Check Also
Close