[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
Crime Newsअरवलबिहारराज्य

फिर एक बेटी को रेप कर मार दिया गया: रामबली सिंह यादव, पूर्व विधायक घोसी

फिर एक बेटी को रेप कर मार दिया गया: रामबली सिंह यादव, पूर्व विधायक घोसी

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

  औरंगाबाद जिला के ओबरा प्रखंड अंतर्गत मलवा (डीहुरी) निवासी अशोक शर्मा की पुत्री को राघोपुर (बिहटा) के एक हॉस्टल ( निजि मकान में किराया का कमरा) में संदिग्ध हालत में लाश मिली। अशोक शर्मा की पत्नी शिक्षिका हैं।

12 अप्रैल की रात्रि जब ओ अपनी बेटी को फोन लगाई तो कोई जबाब नहीं मिला। रात भर फोन लगाती रही लेकिन फोन पर बात नहीं हो सकी। उन्होंने एक बिहटा के बगल के गांव के रिस्तेदार को जाकर देखने को कहा।

13 अप्रैल को जब रिस्तेदार पहुँचे तो कमरे में बाहर से ताला बंद था। अगल बगल के लोगो से पता चला कि हमलोग सुबह से ही ताला बंद देख रहे हैं। हमलोग समझ रहे हैं कि कहीं गई हैं। पुलिस को सूचना दी गई। फिर परिजन भी पहुंच गये। ताला तोड़ा गया। अंदर बेटी की लाश पड़ी हुई थी।

उसके गर्दन, हाथ एवं पैर में कटे का निशान था। संभवतः रात में ही मार कर अपराधी ताला बंद कर भाग गये थे। पुलिस में बिना कोई आवेदन लिए जबरजस्ती लाश उठाकर PMCH भेज दिया। आज शाम 3 बजे पोस्टमार्टम हुआ और परिजनों ने पटना में ही दाह संस्कार कर दिए।

  मुझे आज (14 अप्रैल) को दोपहर में जानकारी मिली और शाम में पीड़ित परिजन के घर जाकर मुलाक़ात किया। अशोक शर्मा से फोन पर बात हुई। वे पटना में ही थे। घर पर मृतिका की दादी, बुआ, चाचा और रिस्तेदार मौजूद थे।

रामबली सिंह यादव, पूर्व विधायक घोसी

Check Also
Close