[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर एनडीए समर्थकों ने पटाखे फोड़कर एवं मिठाईयां बांटकर मनाई खुशियांअरवल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित हत्या के साथ दर्जन से अधिक कांडों के इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार मोतिहारी: VWDCS से संबंधित विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजनबिहार प्रदेश सचिव जेडीयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के नेता संजय चंद्रवंशी उर्फ भोला जी के जन्मदिन पर बाधाओं के लगा होड़..मोतिहारी के गांधी ऑडिटोरियम के कैंपस में शुरू हुआ 18 अप्रैल तक के लिए रक्षा उपकरणों का मॉडल प्रदर्शनीफिर एक बेटी को रेप कर मार दिया गया: रामबली सिंह यादव, पूर्व विधायक घोसीअरवल सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा का कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु व्यापक तैयारीभारत रत्न डॉ॰ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजनजन सुराज के अरवल कर्पूरी मंच प्रभारी बने वीरेंद्र चंद्रवंशीगिद्धौर के अपराजिता आवासीय विद्यालय के युवा स्मार्ट निर्देशक आशीष सिन्हा एवं स्कूल टीम के साथ बच्चों ने मनाई अंबेडकर जयंती
जमुईबिहारराज्य

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर एनडीए समर्थकों ने पटाखे फोड़कर एवं मिठाईयां बांटकर मनाई खुशियां

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर एनडीए समर्थकों ने पटाखे फोड़कर एवं मिठाईयां बांटकर मनाई खुशियां

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 जमुई जिला अंतर्गत सोनो प्रखंड में एनडीए समर्थकों ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर पटाखे फोड़कर एवं मिठाईयां बांटकर खुशियां मनाई । पेरा मटिहाना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह कुशवाहा समाज के बुद्धिजीवी नेता अयोध्या मंडल की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में लोजपा नेता सह चकाई विधानसभा क्षेत्र से पुर्व विधायक प्रत्याशी संजय कुमार मंडल एवं बड़ी संख्या में एनडीए गठबंधन के लोग शामिल हुए ।

कार्यक्रम में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर खुशियां मनाते हुए लोगों ने एक दुसरे को गुलाल भी लगाया । मुखिया प्रतिनिधि श्री मंडल ने कहा कि भाजपा की राजनीति में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है ।

बिहार के सभी 13 करोड़ जनता की सेवा के लिए अपने सेवक के रूप में एवं बिहार को तेजी से आगे ले जाने के लिए भाजपा ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाकर जनता का भरोसा जित लिया । सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बिहार से ना सिर्फ गुंडागर्दी समाप्त होगी बल्कि नये बिहार बनने की ओर अग्रसर होगा ।

श्री मंडल ने आगे कहा कि सम्राट चौधरी का अनुभव ओर जनसेवा के प्रति उनका समर्पण एक नई दिशा को तय करेगी । उनके मुख्यमंत्री बनने से युवाओं , किसानों , महिलाओं ओर वंचित वर्ग के लोगों की हितों की रक्षा होगी ।

Check Also
Close