मोतिहारी डीएम द्वारा दीप प्रज्वलित कर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित कार्यक्रम/मेला का किया गया विधिवत उद्घाटन

मोतिहारी डीएम द्वारा दीप प्रज्वलित कर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित कार्यक्रम/मेला का किया गया विधिवत उद्घाटन
रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी: आज दिनांक 17.04.2026 को विद्युत आपूर्ति अंचल, मोतिहारी के सभा भवन में जिलाधिकारी महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित कार्यक्रम/मेला का विधिवत उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन के उपरांत जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी बैंकों के प्रबंधक, बैंक के नोडल अधिकारी, पीएम सोलर योजना के पंजीकृत वेंडर्स तथा विद्युत विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर विद्युत विभाग की ओर से श्री राकेश रौशन, ESE मोतिहारी, श्री प्रदीप कुमार सुमन, EEE मोतिहारी, श्री अजय कुमार, EEE रक्सौल एवं श्री संतोषी कुमार, EEE चकिया भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा इसके क्रियान्वयन में आ रही विभिन्न कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इसके उपरांत, विद्युत आपूर्ति अंचल में आयोजित पीएम सोलर मेला का भी जिलाधिकारी महोदय द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी स्टॉल का अवलोकन किया तथा संबंधित वेंडर्स एवं अधिकारियों से सोलर संयंत्र लगाने के लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही, उपस्थित उपभोक्ताओं से संवाद कर उनके फीडबैक भी लिए गए।

विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया गया, जो बैंक ऋण के माध्यम से इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं। इस संदर्भ में जिलाधिकारी महोदय द्वारा बैंकों को निर्देशित किया गया कि वे ऋण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं शीघ्र बनाएं, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
साथ ही, विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे 125 यूनिट से अधिक विद्युत खपत करने वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार करें तथा ऐसे सभी उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित एवं मार्गदर्शित करें।

अंत में जिलाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करें।



















