सोनो पुलिस ने बेगुसराय एवं केबाली गांव के दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सोनो पुलिस ने बेगुसराय एवं केबाली गांव के दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट
जमुई: बेगुसराय जिला अंतर्गत फुलवरिया थाना कांड संख्या 161 / 25 दिनांक 07 , 10 , 25 धारा 126 ( 25 ) 115 ( 27 ) 303 ( 2 ) 3 ( 5 ) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के फिरार अभियुक्त बेगुसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत निपनिया गांव निवासी अशोक सिंह का पुत्र अभिषेक कुमार एवं जमुई जिला अंतर्गत सोनो थाना कांड संख्या 13 / 23 दिनांक 16 , 09 , 23 धारा 147 , 148 , 149 , 341, 323 , 324 , 307 , 379 , 385 , 504 , 506 , भारतिय दंड विधान एवं 27 आर्म्स एक्ट के फिरार वांछित अभियुक्त सोनो थाना क्षेत्र के केबाली गांव निवासी सहजानंद सिंह का पुत्र नीलमणि कुमार को सोनो चोक से गिरफ्तार कर लिया गया है ।
सोनो थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह गिरफ्तारी विशेष आसुचना ईकाई एवं सोनो थाना की पुलिस के संयुक्त सहयोग से छापेमारी के दौरान की गई है । थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने आगे बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है ।



















