
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अध्यक्ष में हुआ जदयू विधानमंडल दल की अहम बैठ
रिपोर्ट बिरेंद्र कुमार
आज जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar जी की अध्यक्षता में पटना स्थित 1, अणे मार्ग में जद (यू) विधानमंडल दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
वर्तमान परिस्थितियों और बिहार की विकास यात्रा को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस बैठक में माननीय अध्यक्ष ने सभी माननीय विधायकों को “न्याय के साथ विकास” के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए जनसेवा को सर्वोपरि रखने तथा राज्य के सर्वांगीण और संतुलित विकास के लिए पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करने का स्पष्ट निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि बदलते समय में जनता की अपेक्षाएं तेजी से बढ़ रही हैं, ऐसे में प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वे जमीनी स्तर पर समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दें और विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करें।
इस महत्वपूर्ण बैठक में जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष Umesh Singh Kushwaha जी, उपमुख्यमंत्री Vijay Kumar Chaudhary जी, वरिष्ठ नेता Bijendra Prasad Yadav जी सहित विधानमंडल दल के सभी माननीय सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का समापन बिहार के उज्ज्वल भविष्य और समावेशी विकास के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने एकजुट होकर राज्य की प्रगति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का भरोसा व्यक्त किया।
चांद मलिक
जदयू पूर्व जिला प्रवक्ता अरवल


















