Crime NewsViral Videoउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य
चकिया तहसील अंतर्गत आने वाले गांव तिलौरी मोमबत्ती के सहारे गुजर रही है रात, सहमा-सहमा है गांव, घर और आँगन।
चंदौली- चकिया अंतर्गत आने वाले गांव तिलौरी ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार बिजली लाइन खराब होना और बिजली गुल रहने की समस्या (पावर कट्स) गंभीर है। इसमें लाइनमैन और जेई (JE) की बड़ी लापरवाही और लचर मेंटेनेंस मुख्य कारण हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद समय पर मरम्मत नहीं होती और कनिष्ठ अभियंता (JE) व संविदा कर्मचारी लापरवाही बरतते हैं।

चंदौली जनपद चकिया क्षेत्र के गांव तिलौरी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। ग्रामीण अंधेरे में मोमबत्ती के सहारे रातें गुजारने को मजबूर हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के लोगो ने अपने अपने शिकायत व समस्याओं को अवगत करा रहे है उसके बावजूद न तो बिजली विभाग के अधिकारी कोई सुनवाई कर रहे हैं, न ही उच्च अधिकारी और न ही जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान दे रहे हैं। बिजली विभाग और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
क्योंकी गांव तिलौरी क्षेत्र में 36 घंटो से बिजली न आने से समस्याएं अब बढ़ती जा रही है, बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं अंधेरे के कारण कई समस्याओं से जूझ रही है।




















