पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य
कोटवा PHC में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल….

कोटवा PHC में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल….
मोतिहारी: सदर एसडीओ श्री निशांत सिहारा ने कोटवा PHC का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। एमओ आईसी ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए गए, जबकि रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज थी।
जांच में उनका स्पष्टीकरण गलत निकला। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली करते कर्मचारी आलोक कुमार पकड़े गए।
उपस्थिति पंजी में 6 अन्य कर्मी भी गायब मिले, वहीं सिक्योरिटी गार्ड की अनुपस्थिति पर भी एसडीओ ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।



















