[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

युवा नेता सुभाष पासवान बने जन सुराज पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा और मजबूतीसोनो पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब निर्माण कर रहे कई भट्ठियों को किया ध्वस्त, सात क्विंटल जबरा महुआ विनष्ट, सात व्यक्ति गिरफ्तारजमुई सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में ‘दिशा’ की उच्चस्तरीय बैठक संपन्नसकलडीहा बार एसोसिएशन विवाद का अंत: अशोक यादव अध्यक्ष घोषित, बार काउंसिल ने दी मान्यताकोटवा PHC में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल….चोरी के मोटरसाईकिल गिरोह का खुलासाः-03 अभियुक्त गिरफ्तार…अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, लोगों को दिलाई गई शपथनीतीश नेतृत्व का बड़ा फैसला: श्रवण कुमार को सौंपी गई जदयू विधायक दल की कमाननक्सलियों द्वारा बनाए गए अवैध स्मारक को किया गया ध्वस्त ढाका बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त, सुबह 8 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध!
जमुईबिहारराज्य

जमुई सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में ‘दिशा’ की उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

जमुई सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में ‘दिशा’ की उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

 विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा के साथ साथ जमुई के विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु बनी व्यापक कार्य योजना।

नवादा लक्ष्मीपुर रेल लाईन के लिए 610 करोड़ की मिली स्वीकृति।

बिहार राज्य संवाददाता डॉ. बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

झाझा सोनो बटीया रेल लाईन का कार्य भी अंतिम चरण में, किसानों को जमीन की राशि प्रदान करने के बाद आगे की कार्रवाई

समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज सांसद,अरुण भारती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति तथा जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में जिले की विकास परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे के विस्तार और आगामी राष्ट्रीय अभियानों की सफलता को लेकर गहन मंथन हुआ।

बैठक के शुरुआत जिला पदाधिकारी के स्वागत संबोधन के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी नवीन( भा.प्र.से.) ने, सांसद महोदय सहित उपस्थित सभी सदस्यों, जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम महीने में आयोजित यह बैठक जमुई के विकास की गति को एक नई और सकारात्मक दिशा प्रदान करेगी।

उन्होंने जिले की चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा करते हुए स्पष्ट तौर पर कहा, “बिहार के अन्य जिलों की अपेक्षा पूर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहाँ विकास की गति बिहार के अन्य जिलों के अपेक्षा पूर्व में थोड़ा धीमा रहा है।

लेकिन आज जब हम अतीत की परछाइयों से बाहर निकलकर देखते हैं, तो जमुई में पूर्व के नक्सल प्रभावित सभी क्षेत्रों में विकास की अनंत संभावनाएँ मौजूद दिखती हैं।”

जिला पदाधिकारी ने जिला प्रशासन के संकल्प को दोहराते हुए कहा प्राथमिकता के आधार पर इन क्षेत्रों में आधारभूत अवसंरचना को मजबूती देना, मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ना और सरकार की हर जनकल्याणकारी योजना को पूरी पारदर्शिता के साथ जमीन पर उतारना हमारी सर्वोच्च प्रतिबद्धता है। जिला प्रशासन इस दिशा में विशेष कार्ययोजना बनाकर सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर निरंतर कार्य कर रहा है।

 माननीय सांसद ,अरुण भारती ने अपने संबोधन में दशकों से लंबित नवादा-लक्ष्मीपुर रेल लाइन की स्वीकृति की सूचना साझा किया और हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “बेहतर रेल और सड़क संपर्क ही जमुई के आर्थिक उत्थान का असली मार्ग प्रशस्त करेगा।

उन्होंने करते हुए बताया कि इसके निर्माण हेतु 621 करोड़ रुपये के राशि का आवंटन भी प्राप्त हो चुका है। सांसद ने जोर देकर कहा, केंद्र सरकार के स्तर पर मैं हर संभव प्रयास कर रहा हूँ कि जमुई को विकास के राष्ट्रीय मानचित्र पर अग्रणी पंक्ति में लाया जा सके।”

समीक्षा के दौरान सांसद अरुण भारती ने ग्रामीण कार्य विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, विद्युत, कृषि और शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने आगामी गर्मी की चुनौतियों को देखते हुए पेयजल और सिंचाई योजनाओं को प्राथमिकता पर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ‘दिशा’ की बैठक महज एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनता के प्रति सामूहिक जवाबदेही का मंच है ।

उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर योजना को एक निश्चित ‘टाइमलाइन’ के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करना होगा।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिले में चल रहे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और सांस्कृतिक अभियानों का भी विवरण साझा किया। उन्होंने ‘भारत की जनगणना 2027’ के तहत ‘स्व-गणना अभियान’ की महत्ता बताते हुए जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की।

साथ ही, “भारत ज्ञान मिशनम” के अंतर्गत पांडुलिपि सर्वेक्षण में जिले की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि जिला सर्वेक्षण कमेटी के सदस्य घर-घर जाकर जमुई की प्राचीन और दुर्लभ पांडुलिपियों के सर्वेक्षण का कार्य कर रही हैं, जो जमुई की गौरवशाली परंपरा को वैश्विक पटल पर नई गरिमा प्रदान करेंगी।

 इस बैठक में उप विकास आयुक्त,सुभाष चंद्र मंडल, अपर समाहर्ता ,रविकांत सिन्हा,विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता , सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिन्होंने अपने अपने विभागों के संचालित योजनाओं को पूर्ण पारदर्शिता के साथ ससमय पूर्ण कर जमुई का समग्र विकास कर एक आदर्श जिला बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Check Also
Close