[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

घोड़ासहन के सिंगरहिया गांव में बजरंग दल के तत्वावधान में हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभजैनिथ सोसल फाउंडेशन द्वारा दोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रांज मैडल से किया गया सम्मानितलू लगने से गुरहनवा के दिलीप महतो की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासाआदापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस पर हमला और शराब कांड के दो आरोपी गिरफ्तारनिर्वाचन साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, रोहतास डीडीसी ने किया उद्घाटनचोरी के दो मोटर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मोटर नेपाल में बेचने का आरोपछपरा घटना के विरोध में पकड़ीदयाल BDO ने बांधी काली पट्टी, सुरक्षा की मांगसीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान अभिषेक पटेल निलंबित,वायरल VIDEO के बाद एक्शनग्राम प्रधान पर लगा आरोप, गांव में नहीं किया कोई विकास कार्यबिक्रमगंज: धनगाई में 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ संपन्न
टॉप न्यूज़पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

बिहार के इस IPS की चर्चा, इंग्लिश के टीचर छुट्टी पर थे तो SP ने आकर लिया क्लास

बिहार के इस IPS की चर्चा, इंग्लिश के टीचर छुट्टी पर थे तो SP ने आकर लिया क्लास

पश्चिमी चंपारण: बगहा से एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां कानून व्यवस्था संभालने वाली खाकी वर्दी शिक्षा की अलख जगाती नजर आई। प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने अपनी जिम्मेदारी से आगे बढ़कर समाज के भविष्य को संवारने की मिसाल पेश की.  बगहा के परसा स्थित आवासीय कस्तूरबा विद्यालय में जब प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी पहुंचीं तो इंग्लिश के शिक्षक अनुपस्थित थे।

ऐसे में उन्होंने तुरंत क्लासरूम में जाकर बच्चियों को इंग्लिश पढ़ाना शुरू कर दिया. एसपी का यह रूप देखकर छात्राएं भी उत्साहित हो गईं और पूरे मन से पढ़ाई में जुट गईं.यह पहला मौका नहीं है जब एसपी निर्मला कुमारी ने ऐसा किया हो।

वे लगातार क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जाकर बच्चों को पढ़ाने, उनका मार्गदर्शन करने और उन्हें प्रेरित करने का काम करती रही हैं. इसके साथ ही वे जरूरतमंद बच्चों को कॉपी और कलम भी वितरित करती हैं, ताकि संसाधनों की कमी किसी की पढ़ाई में बाधा न बने.

Check Also
Close