
10 मई को होगा जागो मोदी जागो बरनवाल का एक दिवसीय महा सम्मेलन का आयोजन
जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट
जमुई: आगामी 10 मई 2026 रविवार को महावीर वाटिका बोधबन तालाब जमुई में प्रातः 10 बजे बरनवाल समाज की महत्वपूर्ण बैठक सह महा संमेलन का आयोजन किया गया है ।
राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय इस बेठक में बरनवाल समाज की राजनीतिक भागीदारी मजबूत बनाने व समाज को संगठित करने आदि पर गहनता से चर्चा किया जाएगा ।
साथ ही मोदी बरनवाल परिवार का समाजिक व राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करते हुए अपने महा पुरुषों के संघर्षों को याद करते हुए अपने इतिहास ओर विरासत को याद किया जाएगा ।
राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जागो मोदी जागो बरनवाल का एक दिवसीय महा संमेलन में एकता का संदेश , शिक्षा , सुरक्षा ओर अपनी आत्म सम्मान की रक्षा करने के लिए आगे बढ़ने का संकल्प लेते हुए अपनी समस्याओं और संकटों पर एक दुसरों के साथ सहयोगी बनने का निर्णय लिया जाएगा ।

इस कार्यक्रम में सबसे महत्वपूर्ण ( मोदी ) बरनवाल परिवार को अति पिछड़ा एवं पिछड़ा वर्ग को केंद्रीय सुचि में शामिल करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए व्यक्तिगत , व्यवसाय , व्यापार और उद्योग लगाकर सामुहिक रूप से आगे बढ़ने पर बातचीत किया जाएगा ।
समारोह को संपन्न कराने के लिए जमुई जिले के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों ओर शहरी क्षेत्रों में बसने वाले समाज के तमाम लोगों को जमुई पहुंचने का अपील किया गया है ।
जमुई जिले के प्रखर समाज सेवी सह कार्यक्रम संयोजक श्री महेन्द्र बरनवाल ने इसकी जानकारी देते हुए जमुई जिले में बसने वाले बरन समाज के तमाम लोगों को इस समारोह को सफल बनाने के लिए हर संभव पहुंचने की अपिल करते हुए कहा कि इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री कार्यालय निदेशक नई दिल्ली श्रीलाल जी प्रसाद , विशिष्ट अतिथि के रूप में मुजफ्फरपुर सब डिवीजन जुडिसीयल मजिस्ट्रेट श्री राजेश बरनवाल एवं झारखंड प्रदेश के डीएसपी पवन बरनवाल , गुजरात के कष्टम अधिक्षक श्री संदीप मोदी तथा समाजिक कार्यकर्ता श्रीमती विनीता कुमारी एवं लीलाधर बाबु तथा महेंद्र बरनवाल के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा ।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक श्री लीलाधर बरनवाल उर्फ गुड्डू जी एवं सह संयोजक श्री महेन्द्र बरनवाल जी द्वारा किया जाएगा । संयोजक श्री महेन्द्र बरनवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के कई गणमान्य लोग शामिल होकर कार्यक्रम की शौभा बढ़ायेंगे ।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए जमुई जिले के हर कोने कोने से समाज के हरेक व्यक्ति पुरे जोश के साथ इस समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।




















