[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

छापेमारी में देशी कट्टा के साथ 21 वर्षीय सुधीर कुमार को सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी एवं कुण्डवा चैनपुर थाना ने किया गिरफ्तार बिहार कैबिनेट में चार वैश्य समाज के मंत्री बनने पर समाज के नेताओं ने दी बधाईआगामी 10 मई को जमुई में होने वाली बरन महासभा की सफलता को लेकर पदाधिकारियों का जन संपर्क अभियान जोरों पर रामगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 की बदहाल स्थिति, 10 वर्षों से सड़क-नाली निर्माण की मांग अधूरीशहाबगंज पुलिस ने कोमल तिवारी हत्याकांड में अमरनाथ को किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त गड़ासा बरामदबराव में सात लाभुकों को मिली भूमि की दखल-देहानीपूर्वी चंपारण जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षणRPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामदशिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्राट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामने
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

पूर्वी चम्पारण के लिए गौरव का क्षण— भारतीय निर्वाचन आयोग के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में 1 सदस्य के रूप में जिले के मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार भी ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय दौरे में शामिल होंगे।

पूर्वी चम्पारण के लिए गौरव का क्षण— भारतीय निर्वाचन आयोग के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में 1 सदस्य के रूप में जिले के मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार भी ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय दौरे में शामिल होंगे।

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

पूर्वी चम्पारण जिले के लिए यह अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का अवसर है। भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (IIIDEM), नई दिल्ली द्वारा आयोजित ब्राजील के एक महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय दौरे के अंतर्गत बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 25 से 29 मई 2026 के बीच ब्राजील की यात्रा करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्वी चम्पारण के बरेवा, ढाका प्रखंड के एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं जिले के मास्टर ट्रेनर श्री मुकेश कुमार को भी स्थान दिया गया है।

5 सदस्यों में निर्वाचन आयोग के वरीय पदाधिकारियों के साथ जिले के मास्टर ट्रेनर का चयन गर्व का विषय है। यह दौरा भारत और ब्राजील के निर्वाचन प्रबंधन निकायों के बीच सहयोग एवं अनुभव साझा करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

श्री मुकेश कुमार का इस प्रतिनिधिमंडल में चयन न केवल उनकी योग्यता और निर्वाचन कार्य में दक्षता का प्रमाण है, बल्कि यह पूरे पूर्वी चम्पारण जिले की निर्वाचन प्रक्रिया में योगदान की भी पहचान है।

उल्लेखनीय है कि पूर्वी चम्पारण जिले ने विगत लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचनों में अपने प्रबंधन के लिए पहचान अर्जित की है। श्री मुकेश कुमार जिले के उन्हीं समर्पित निर्वाचन कार्मिकों में से एक हैं जिन्होंने जमीनी स्तर पर इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जिले के सभी नागरिकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई। पूर्वी चम्पारण का एक सदस्य आज अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है — यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।

Check Also
Close