[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पांडव को न्याय दिलाने जन सुराज का कैंडल मार्चअग्निकांड पीड़ित परिवार को उपलबंध कराई गई प्रशासनिक सहायताछापेमारी में देशी कट्टा के साथ 21 वर्षीय सुधीर कुमार को सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी एवं कुण्डवा चैनपुर थाना ने किया गिरफ्तार बिहार कैबिनेट में चार वैश्य समाज के मंत्री बनने पर समाज के नेताओं ने दी बधाईआगामी 10 मई को जमुई में होने वाली बरन महासभा की सफलता को लेकर पदाधिकारियों का जन संपर्क अभियान जोरों पर रामगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 की बदहाल स्थिति, 10 वर्षों से सड़क-नाली निर्माण की मांग अधूरीशहाबगंज पुलिस ने कोमल तिवारी हत्याकांड में अमरनाथ को किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त गड़ासा बरामदबराव में सात लाभुकों को मिली भूमि की दखल-देहानीपूर्वी चंपारण जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षणRPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामद
कैमूरबिहारराज्य

रामगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 की बदहाल स्थिति, 10 वर्षों से सड़क-नाली निर्माण की मांग अधूरी

रामगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 की बदहाल स्थिति, 10 वर्षों से सड़क-नाली निर्माण की मांग अधूरी

रामगढ़ कैमूर संवाददाता मंटू प्रसाद की रिपोर्ट 

रामगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 स्थित सूरजा इंडेन गैस एजेंसी के पीछे बसे लोगों की जिंदगी आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में गुजर रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़क, नाली और गली निर्माण नहीं होने पर गहरा आक्रोश जताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 10 वर्षों से इस बस्ती में विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है, जिसके कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में पक्की सड़क नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। कच्चे रास्तों पर जलजमाव हो जाता है और नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ और गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है, जबकि बीमार और बुजुर्ग लोगों को अस्पताल तक पहुंचने में कठिनाई होती है।

जब वार्ड नंबर 1 में पहुंचे हमारे संवाददाता तो वहां पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बार नगर पंचायत प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से सड़क और नाली निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही समस्याओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है। क्षेत्र के लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि नगर पंचायत बनने के बावजूद वार्ड नंबर-1 विकास से कोसों दूर है।

ग्रामीणों ने कहा कि नाली नहीं होने के कारण गंदा पानी घरों के सामने जमा रहता है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। लोगों ने चिंता जताई कि अगर जल्द व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

वार्डवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द सड़क, नाली एवं गली निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। उनका कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी बेहतर सड़क, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं का अधिकार है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
अब देखना यह होगा कि नगर पंचायत प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधि वार्ड नंबर-1 की इस गंभीर समस्या पर कब तक ध्यान देते हैं और लोगों को बदहाली से राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

इस संबंध में वार्ड नंबर एक के वार्ड पार्षद मेहरबान हुसैन ने बताया कि 46 लाख रुपए की लागत से बनने वाली नाली गली व सड़क का कागजी प्रक्रिया नगर पंचायत को दे दिया गया है लेकिन पटना से स्वीकृत नहीं हुआ है जल्द नाली गली का समस्या का समाधान किया जाएगा।

क्या कहते हैं ग्रामीण

नगर पंचायत में वार्ड एक में नाली गली से बरसात के मौसम में लगभग 10 सालों से परेशानी का सामना कर रहे हैं कई बार जनप्रतिनिधि व वार्ड पार्षद से गुहार लगा चुके हैं चुके हैं
(जलालुद्दीन कुरेशी वॉर्ड 1)

वार्ड नंबर 1 के सफाई के नाम पर खाना पूर्ति हो रहा है हमारे गली में कभी-कभी लोग आते हैं मेरे घर के पास में ही कचरा से ढेर लगा रहता है आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है धर्मेंद्र कुमार वार्ड नंबर 1 निवासी

Check Also
Close