[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानित
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

अग्निकांड पीड़ित परिवार को उपलबंध कराई गई प्रशासनिक सहायता

अग्निकांड पीड़ित परिवार को उपलबंध कराई गई प्रशासनिक सहायता

रिपोर्ट सुजीत कुमार

पूर्वी चम्पारण जिले के ढाका अनुमंडल अंतर्गत बड़हरवा फतेहपुर गाँव में गत रात्रि लगभग 1 बजे एक आवासीय भवन में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण अग्निकांड हुआ। सूचना प्राप्त होते ही अनुमंडल पदाधिकारी, ढाका के नेतृत्व में अग्निशमन की दो टीमें घटनास्थल पर तत्काल पहुँचीं और आग पर नियंत्रण पाया गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में तीन व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुखद है। मृतकों में राजकुमार साह के पुत्र रुद्र कुमार (आयु 8 वर्ष) एवं पुत्री सृष्टि कुमारी (आयु 12 वर्ष), ढाका अंचल निवासी तथा प्रिंस कुमार (आयु 28 वर्ष), पुत्र शिवनाथ सिंह, घोड़ासहन निवासी, शामिल हैं। घटना में घायल राजकुमार साह का उपचार जारी है।

जिला प्रशासन द्वारा घटनास्थल का तत्काल दौरा किया गया। मृतकों के निकटतम परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार के प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि का चेक अनुमंडल पदाधिकारी ढाका के द्वारा उपलब्ध कराया गया।

शोकसंतप्त परिवारों के प्रति जिला प्रशासन की ओर से गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की जाती हैं तथा यह आश्वस्त किया जाता है कि इस कठिन घड़ी में प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ है। गृह क्षति के मुआवजे का भुगतान यथाशीघ्र सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

जिला प्रशासन, पूर्वी चम्पारण, आम नागरिकों से अनुरोध करता है कि आँधी-तूफान, वज्रपात, वर्षा एवं लू जैसी आपदाओं के संबंध में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अलर्ट का अनुपालन करें तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र से तत्काल संपर्क करें।

Check Also
Close