[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पत्रकार सह शिक्षक चारों धाम मिश्रा ने मनाई 9 वीं शादी की सालगिरह, सुख-दुख को बताया जीवन का पहियाऔरंगाबाद में NH-139 पर भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो को रौंदा, मौके पर मौत, फिर एक मां का गोद हुआ सुनाSr DCM अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर चला मेगा टिकट चैकिंग अभियानमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकार के हेल्पलाइन नंबर 1100 एवं सहयोग पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) के रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम का किया लोकार्पण“मर्यादा ही सर्वोच्च आभूषण”: श्री विनोद व्यास जी महाराजपांडव को न्याय दिलाने जन सुराज का कैंडल मार्चअग्निकांड पीड़ित परिवार को उपलबंध कराई गई प्रशासनिक सहायताछापेमारी में देशी कट्टा के साथ 21 वर्षीय सुधीर कुमार को सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी एवं कुण्डवा चैनपुर थाना ने किया गिरफ्तार बिहार कैबिनेट में चार वैश्य समाज के मंत्री बनने पर समाज के नेताओं ने दी बधाईआगामी 10 मई को जमुई में होने वाली बरन महासभा की सफलता को लेकर पदाधिकारियों का जन संपर्क अभियान जोरों पर 
पटनाबिहारराज्य

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकार के हेल्पलाइन नंबर 1100 एवं सहयोग पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) के रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकार के हेल्पलाइन नंबर 1100 एवं सहयोग पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) के रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम का किया लोकार्पण

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में सहयोग शिविर से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1100 एवं सहयोग पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) के रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम का लोकार्पण किया।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अब पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का निपटारा 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को बिहार की सभी पंचायतों में सहयोग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यदि संबंधित पदाधिकारी 30 दिनों के भीतर आवेदन का निष्पादन कर आदेश पारित नहीं करते हैं, फाइल लंबित रखते हैं अथवा कार्य में कोताही बरतते हैं, तो वे स्वतः 31वें दिन निलंबित हो जाएंगे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक इसकी रियल टाइम मॉनिटरिंग करेंगे।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने यह भी कहा कि आईटी विभाग द्वारा सभी प्रखंडों, अंचलों एवं थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, ताकि वहां की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब तक लोगों के आवेदन आना बंद नहीं होंगे, तब तक यह सहयोग शिविर जारी रहेगा। इसका मूल उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

Check Also
Close